कम्प्यूटर का वर्गीकरण (Classification of Computer in Hindi)
कम्प्यूटर का वर्गीकरण (Classification of Computer in Hindi) कंप्यूटर का प्रत्यक्ष रूप से सीधा वर्गीकरण (Direct Classification ) करना बहुत ही मुश्किल है। कम्प्यूटर का वर्गीकरण उनके काम काज, प्रयोग , और उद्देश्यों के आधार पर किया सकता है। इसलिए कंप्यूटर का वर्गीकरण हम तीन आधार पर करते है। 1. अनुप्रयोग के आधार पर (Application) 2. उद्देश्य के आधार पर (Purpose) 3. आकर के आधार पर (Size) (1). अनुप्रयोग के आधार पर कम्प्यूटर का वर्गीकरण (Type of Computer Based on Application) अनुप्रयोगों के आधार पर कंप्यूटर को तीन भागो में बाटा जा सकता है (A) एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer ) (B) डिज़िटल कम्प्यूटर (Digital Computer) (C) हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer) एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer) इस श्रेणी में वे कंप्यूटर आते है जिनका प्रयोग भौतिक इकाइयों (दाब , तापमान , लंबाई ,आदि ) को मापकर उनको अंको में परिवर्तित करते है। ये कंप्यूटर किसी भी राशि का मापन तुलना के आधार पर करते है। जैसे की थर्मामीटर को गणना नहीं करता है। बल्कि पर के सम्बंधित प्रसार (Relative Expansion) की तुलना करके शरीर के ताप...