कम्प्यूटर की विशेषताएं क्या होती हैं ? (Computer ki visheshtaye kya hoti hai)
कम्प्यूटर की विशेषताएं क्या होती हैं ? (Computer ki visheshtaye kya hoti hai) कम्प्यूटर की विशेषताएं क्या होती हैं ? (Characteristics of Computer) हमने आपको पिछली पोस्ट में बताया कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है और इसका क्या प्रयोग होता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं क्या होती हैं और इसे किस कारण से सबसे अधिक प्रयोग किया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं की वर्तमान में कंप्यूटर सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। जिसके पीछे का कारण है इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएं , जो कि इसे अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से बेहतर साबित करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में- 1- Speed ( गति): कंप्यूटर की सबसे प्रमुख विशेषता उसका तीव्र गति से कार्य करना है। इसके कार्य करने की तीव्रता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह कुछ सेकेंड में ही लाखों घटनाओं को हल कर सकता है। कंप्यूटर के कार्य करने की गति को Megahertz ( MHz) व Gigahertz ( GHz) में मापा जाता है। ...