सीपीयू क्या है? सीपीयू के पार्ट्स, कार्य, जानकारी
सीपीयू क्या है? सीपीयू के पार्ट्स, कार्य, जानकारी सीपीयू क्या है? (what is cpu in hindi) सीपीयू को हम कम्प्युटर का दिमाग भी कह सकते हैं। यह उन सारे निर्देशों का पालन करता है जो की कम्प्युटर द्वारा दिए जाते हैं। सीपीयू कम्प्युटर का हार्डवेयर है जो की कम्प्युटर के प्रोग्राम द्वारा दिये गए निर्देशों की देख रेख करता है। यह कम्प्युटर की सामान्य अरिथमेटिकल, लॉजिकल और इनपुट आउटपुट हर तरह के कार्यो को कम्प्युटर में करने का काम करता है। हम इसे इस तरीके से समझ सकते हैं की मान लीजिये आपने कीबोर्ड में ई टाइप किया और फिर आपको मॉनिटर मे ई दिखा यह कार्य भी सीपीयू की मदद से ही संभव हो पाया है। जब भी आप किसी स्थानीय बाज़ार में कम्प्युटर की दुकान पर जाते हैं तो सबसे पहले उसके सीपीयू का प्रॉसेसर देखते हैं उसके बाद ही सीपीयू को खरीदने का मन बनाते हैं। जब भी हम सीपीयू के किसी कॉम्पोनेंट को खंगालते हैं तो हम उसमे यह देखते हैं की वह कैसे काम करता है और कितनी तेज़ी से चलता है। जब भी हम कम्प्युटर का उपयोग करते हैं तो हम ध्यान रखते हैं की कम्प्युटर फटा फट निर्देश दे और कार्य करे। जब भी निर्देश जटिल हो जाता ...